रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ पीपुल्स समाचार पत्र के जिला संवाददाता पत्रकार नरेंद्र राठौर को गत दिवस दी गई धमकी के विरोध में मेघनगर के पत्रकारों के द्वारा सामूहिक रूप से स्थानीय गेस्ट हाउस में एकत्रित होकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। भारतीय पत्रकार संघ और तहसील पत्रकार संघ ने धमकी देने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए ऐसे कृत्य की पुनरावृत्ति ना हो ऐसा प्रस्ताव पारित किया गया। निंदा प्रस्ताव के दौरान उपस्थित भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक हाजी जनाब सलीम शेरानी, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, पुरुषोत्तम प्रजापत, प्रकाश भंडारी, निलेश भानपुरिया, अनूप भंडारी, भूपेंद्र बरमंडलिया, पंकज बडोला, फारुख शेरानी, अली असगर बोहरा, दशरथ सिंह कट्ठा, प्रकाश प्रजापति, जाकिर शेख, सुनील डाबी, कल सिंह भूरिया, जयेश झामर, जिया उल हक कादरी, दिनेश पाटीदार, युसूफ शेरानी, इमरान शेख, अशोक वर्मा, रहीम शेरानी, आदी पत्रकारों ने कड़ी निंदा की।
