सिटीजन पोर्टल का सर्वर हुआ फेल, चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे हैं परेशान | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सिटीजन पोर्टल का सर्वर हुआ फेल, चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे हैं परेशान | New India Times

मध्य प्रदेश पुलिस ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) लागू किया है जो भारत सरकार का एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है। CCTNS प्रोजेक्ट के तहत राज्य और देश भर के सभी पुलिस स्टेशनों और उच्चतर पुलिस कार्यालयों को कम्प्यूटरीकृत और नेटवर्कयुक्त किया जा रहा है। सुविधा के लिए सभी पुलिस कार्यालयों को आपस में जोड़ा जाता है और एक केंद्रीकृत अनुप्रयोग में कार्य किया जाता है।
सिटीजन पोर्टल मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए विकसित किया गया है, जिसमें विभिन्न लाभ शामिल हैं इस सेवा के माध्यम से, नागरिकों द्वारा म.प्र. के क्षेत्राधिकार में, उनके निवास से सम्बंधित थाने में, “चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र” हेतू आवेदन किया जाता है लेकिन लगभग एक सप्ताह से पोर्टल का सर्वर नहीं चल रहा है जिससे आवेदकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.