लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की हुई बैठक | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुळे/नंदुरबार (महाराष्ट्र) NIT:

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की हुई बैठक | New India Times

संगठन की शक्ति के आधार पर उत्तर महाराष्ट्र की सभी सीटे जीतेंगे, हितग्राही योजनाओं ने समाज में व्यापक परिर्वतन लाया है, इसका लाभ भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने में भी मिलेगा, यह बात शनिवार को राम पैलेस में आयोजित भाजपा सांसद तथा प्रदेश अध्यक्ष दानवे ने कही। बीजेपी के बागी विधायक अनिल गोटे को पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से निष्कासित करने के प्रश्न पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने चुप्पी साध ली और गोटे के मामले पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल तथा महापौर सोनार आदि मौजूद रहे।

लोकसभा के चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। इस दौरान भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने संगठन और कार्य के आधार पर चुनाव जीतती है। ऐसा इस बार भी होगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में सांसद राव साहब दानवे ने कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता ही उसके सिपाही हैं। जीत का संकल्प लेकर कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो जातीयता और परिवारवाद के खिलाफ लड़ रही है। सम विचारी राजनीतिक दलों ने मतों के विभाजन को टालने के लिए बीजीपी के साथ चुनाव लड़ने पर जोर दिया है.संगठन बूथ कमेटी और विकास के मुद्दे पर भाजपा ही चुनाव जीतेंगे इस प्रकार का आत्मविश्वास दानवे ने व्यक्त किया इस दौरान पत्रकारों ने बीजीपी के बागी विधायक अनिल गोटे पर पार्टी के विरोध में लिप्त होने पर कार्रवाई करने का सवाल उठाया तो उन्होंने इस विषय पर वक्तव्य करने से चुप्पी साध ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.