इण्डो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 59 वीं बटालियन के जवानों ने शराब के नशे में मचाया जमकर उत्पात | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

इण्डो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 59 वीं बटालियन के जवानों ने शराब के नशे में मचाया जमकर उत्पात | New India Times

बहराइच जिला के इण्डो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 59 वीं बटालियन के जवानों ने देर रात शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया, निसानगाढ़ा रेंज में रेलवे के किनारे बसे तमाम लोगों के भीतर दहशत फैलाते हुए एसएसबी के दर्जनों जवानों ने घरों को उजाड़ दिया, और घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए अश्लील हरकतें भी की/ एसएसबी के जवानों के तांडव से काफी देर तक हड़कंप मचा रहा महिलाओं और पुरुषों में अफरा-तफरी का माहौल रहा लोग चीखते चिल्लाते इधर उधर भागते रहे/ जवानों की तरफ से की गई मारपीट में कई महिलाएं घायल हुई है न्याय की गुहार को लेकर तमाम महिला पुरुषों ने जनपद के एसपी गौरव ग्रोवर के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है एसपी कार्यालय पहुंची महिलाओं का आरोप है कि नशे में धुत जवानों ने उनके घरों में घुसकर तोड़फोड़ के साथ उनके साथ बदतमीजी और अभद्र व्यवहार किया है जिससे गांव के महिला पुरुष काफी आहत है हालांकि इस मामले में एसपी ग्रामीण रविंद्र सिंह ने इलाकाई पुलिस टीम को भेजकर जांच का आदेश दिया है और यह बताया है कि प्रथम दृष्टया जांच के बाद जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके हिसाब कार्रवाई की जाएगी।

इण्डो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 59 वीं बटालियन के जवानों ने शराब के नशे में मचाया जमकर उत्पात | New India Times

निशान गाड़ा गाँव निवासी पीड़ित महिलाओं ने बताया की जवान पूरी तरह नशे में धुत्त थें और वह गाली गलौज करते हुए घरों में घुस गए । हमारे साथ छेड़छाड़ किया तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमारे यहां के पुरुषों को घरों से जबरन घसीटकर बाहर खींचकर लाठी डंडे व लात घूसों से जमकर पिटाई की।

निशानगाड़ा से आये पीड़ित ग्रामीण पहले जिलाधिकारी के यहाँ अपनी फरियाद लेकर पहुँचे जब वह नहीं मिली तो वह लोग एस पी ग्रामीण रविन्द्र कुमार सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई, एस पी ग्रामीण ने कार्यवाही का आश्वासन देकर उनको सन्तुष्ट कराया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article