मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भीमा कोरे गांव (महाराष्ट्र ) में हुए शहीदों की याद में मध्यप्रदेश भीम आर्मी सेना के तत्वावधान में 201वां शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम लोनी से लेकर बुरहानपुर के बीच 5 किलोमीटर की बाईक रैली निकाली गई, जो जयस्तम्भ, मंडी चौराहा (इक़बाल चौक) सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अम्बेडकर प्रतिमा पर समाप्त हुई। रैली का जगह जगह स्वागत किया गया।इक़बाल चौक पर अल्पसंख्यक संघर्ष समीति (ASS) की ओर से एडवोकेट उबैद शेख के नेतृत्व में एडवोकेट हनीफ एंड समस्त मित्र मंडली ने पुष्पवर्षा कर भीम आर्मी के सदस्यों का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि रैली का उददेश समाज में शिक्षा व एकता के साथ शैक्षणिक जागरूकता एवं एकता लाना है। एकता तभी होगी जब समाज शिक्षित और जागरूक होगा। रैली में समाज के सैकडों युवाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर भीम आर्मी सेना द्वारा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।
