मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

संयुक्त जिला कार्यालय बुरहानपुर में 01 /01 /2019 मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नवागत कलेक्टर श्री उमेश कुमार को विभिन्न क्षेत्रों से आऐ हुए नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता सहित अन्य विषयों से संबंधित अपनी-अपनी समस्याऐं बताईं व उनके निराकरण हेतु आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित कर निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर (विकास) श्री शीलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। नवागत कलेक्टर से जनता यह आशा व अपेक्षा करती है कि जनसुनवाई को अधिक कारगर और प्रभावी बनाया जाए। दरअसल जनसुनवाई और सीएम हैल्प लाईन दोनों ही एक औपचारिकता बनकर रह गए हैं और जनता वास्तविक लाभ से वंचित है।
