राजस्थान में जाट-गुजर व दलित समुदाय की कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में रही अहम भूमिका | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में जाट-गुजर व दलित समुदाय की कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में रही अहम भूमिका | New India Times

राजस्थान में तकरीबन 18 प्रतिशत जाट, 7 प्रतिशत गुजर व करीब बीस प्रतिशत दलित समुदाय ने बहुतायत में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके भाजपा की चूले हिलाने व कांग्रेस को सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाने में अहम किरदार अदा किया है। उक्त बिरादरियों के अलावा कांग्रेस के परम्परागत मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ अलग अलग जगह अलग अलग दलो के पक्ष मे मतदान करके अपना रुख जरा धुंधला सा दिखाया है।
हालांकि भाजपा का परम्परागत मतदाता गुजर होने के बावजूद उन्होंने ने इतिहास मे पहली दफा अपने भाजपा के सभी गुजर उम्मीदवारों को हराकर केवल कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने एक तरह से नया इतिहास रचने के साथ यह पहली विधानसभा होगी जिसमे भाजपा की तरफ से एक भी गुजर विधायक नही होगा। थ्री एससी एसटी कानून मे संसोधन व छेड़छाड़ को लेकर 2- अप्रैल 2018 को दलितों की तरफ से भारत बंद के बाद से दलित बिरादरी भाजपा के खिलाफ पूरी तरह लामबंद होती नजर आने लगी थी। जिसका असर 7-दिसंबर को मतदान के दिन साफ दिखाई दिया।
उपरोक्त बिरादरियों के अलावा अन्य बिरादरियों ने भी भाजपा को सत्ता से दूर रखने की कोशिश मे कम ज्यादा अपना रोल चुपचाप अदा किया। लेकिन उनकी आवाज मे वो कड़क नजर नही आई जो उक्त बिरादरियों की गुंजायमान आवाज मे नजर आ रही थी। राजस्थान मे जाट व ब्राह्मण विधायकों की तादात मे भारी इजाफा होना पाया तो 2008 के मुकाबले मुस्लिम विधायक चार कम यानि सात कांग्रेस व एक बसपा से विधायक बनने मे कामयाब रहे है। जिनमे कांमा से कांग्रेस की जाहिदा खान व नगर से बसपा के विधायक वाजिब अली खासे तालीम याफ्ता विधायक माने जा रहे है।
कुल मिलाकर यह है कि राजस्थान मे 99- सीट जीतने वाली कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेता अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री की कुर्शी को सम्भाल लिया है। उनके सामने अनेक चुनोतियो के अलावा पांच माह बाद होने वाले आम लोकसभा चुनावो मे प्रदेश की 25-मे से अधिकतम सीटे जीतना खास चुनौती मानी जा रही है। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय अफराजुल , रकबर व पहलू खा सहित अन्य केशेज मे इंसाफ मीलने की उम्मीद भी मुख्यमंत्री से जता रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article