तक्षशिला स्कूल के मोहम्मद अकदस खान ने 94.2% अंक हासिल कर बढ़ाया शाहजहांपुर का गौरव | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

तक्षशिला पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र मोहम्मद अकदस खान ने CBSE कक्षा 12वीं सत्र 2025-26 की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। अकदस की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

मोहम्मद अकदस खान, शादाब अली खान के पुत्र हैं और शाहजहांपुर की चमकनी कृष्णा नगर कॉलोनी के निवासी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ अकदस तक्षशिला पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों में शामिल हो गए हैं।

उनके उत्कृष्ट परिणाम पर परिवार, स्कूल के शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। अकदस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया है।

कृष्णा नगर कॉलोनी में अकदस की इस उपलब्धि पर जश्न का माहौल है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अकदस जैसे मेहनती छात्र जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

शाहजहांपुर का नाम रोशन करने वाले इस होनहार छात्र को सभी ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article