शाहजहांपुर कोतवाली पुलिस ने 26 दिन से लापता युवक को सकुशल किया बरामद, परिजनों ने जताया आभार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर थाना कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 26 दिनों से लापता युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बरामद युवक की पहचान अनुज वर्मा पुत्र भगवानदास निवासी मोहल्ला बालाजी नगर, अजीजगंज के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में की गई।

क्या है मामला

दिनांक 18 अप्रैल 2026 को वादिनी श्रीमती सुमन उर्फ सरला पत्नी भगवानदास ने थाना कोतवाली में अपने पुत्र अनुज वर्मा के गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। बाद में 5 मई 2026 को मामले को धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 में तरमीम किया गया।

कैसे हुई बरामदगी

गठित पुलिस टीम लगातार सुरागरसी, पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 14 मई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे सूचना के आधार पर अनुज वर्मा को बरेली मोड़, थाना कोतवाली क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में अनुज वर्मा ने बताया कि वह परिजनों से नाराज होकर अपनी इच्छा से घर से चला गया था तथा उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था।

परिजनों ने जताया आभार

युवक की सकुशल बरामदगी की सूचना मिलने पर परिजनों ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि बेटे के लापता होने के बाद परिवार किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत था। सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने शाहजहांपुर पुलिस की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर अनुज वर्मा को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बरामदगी करने वाली टीम

इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, उपनिरीक्षक प्रमोद प्रसाद, उपनिरीक्षक मोहसिन अली, हेड कांस्टेबल कुलदीप एवं हेड कांस्टेबल महेशपाल सिंह शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article