दयाशंकर पाण्डेय, ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

मान्धाता ब्लाक के सनराइज कान्वेंट इंटर कालेज में ब्रह्मदेव समाज की आवश्यक बैठक ब्रह्मदेव समाज के जिले के जिलाध्यक्ष पंडित श्री नारायण शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें अभी तक अध्यक्ष रहे पंडित शारदा प्रशाद पांडेय, सरायनाहर राय को सरंक्षक नियुक्ति किया गया है। वहीं संरक्षक मण्डल में पंडित माता बक्श मिश्र, रामानन्द तिवारी, शम्भू नाथ मिश्र, राम अभिलाष मिश्र, विश्व नाथ पांडेय सुरेन्दर कुमार पांडेय । दीनानाथ द्विवेदी ओम प्रकाश पांडेय, त्रिवेणी प्रशाद मिश्र, बाल मुकुंद तिवारी, अरविंद कुमार मिश्र, शिवाकांत द्विवेदी, दयाशंकर पांडेय को आपसी सहमति से नियुक्त किया गया। वहीं संरक्षक मडल की सहमति से मान्धाता ब्लाक कमेटी का गठन हुआ। अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, महामंत्री अरुण कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष 1. एडवोकेट राजकुमार मिश्र, 2, सूर्य नारायण शुक्ल, 3. करुणा शंकर मिश्र, 4. ज्ञानेंद्र प्रसाद मिश्र, संगठन मंत्री गंगा प्रसाद पांडेय, मंत्री आलोक कुमार शुक्ला, प्रचार मंत्री ओम प्रकाश ओझा, मीडिया प्रभारी अद्वेत दशरथ तिवारी को बनाया गया है। वहीं आगे न्याय पंचायत स्तर पर व पूरे मान्धाता ब्लाक का ग्राम स्तर पर गठन किया जा रहा है।
