चिश्ती नगर में उर्स दूसरे दिन निकला ख़्वाजा की चादर, महफिले क़व्वाली का भी होगा आयोजन | New India Times

इम्तियाज चिश्ती, दमोह (मप्र), NIT:

चिश्ती नगर में उर्स दूसरे दिन निकला ख़्वाजा की चादर, महफिले क़व्वाली का भी होगा आयोजन | New India Times

महान सूफी हज़रत ख्वाजा अब्दुस्सलाम साहब चिश्ती का सालाना 28 वां उर्स मुबारक के दूसरे दिन आज चादर जुलूस निकली। आज क़व्वाली का आयोजन भी होगा, जिसमें देश के मशहूर क़व्वाल उस्ताद सलीम झंकार ग्वालियर अपना प्रोग्राम पेश करेंगे।

चिश्ती नगर में उर्स दूसरे दिन निकला ख़्वाजा की चादर, महफिले क़व्वाली का भी होगा आयोजन | New India Times

गौर तलब है कि चिश्तिया घराने से ताल्लुक रखने वाले हज़रत ख़्वाजा अब्दुस्सलाम साहब चिश्ती का उर्स मुबारक दमोह के पुराना बाज़ार चिश्ती नगर में स्थित दरगाह आस्ताने सलामी पर आयोजित हो रहा है, जिसमें ख्वाजा साहब के चाहने वाले सभी धर्म जाती के लोग शामिल होने वाले दमोह जिले के अलावा देश के अन्न प्रदेशों से भी हाजरी देने आते है और ख्वाजा साहब की मजार पर चादर फूल पेश करते है और दुआएं मांगते हैं। इसी तारतम्य में आज उर्स के दूसरे दिन दोपहर 3 बजे से चिश्ती नगर ख़ानक़ाह हाजी कासिम ठेकेदार के निवास से संदली चादर जुलूस निकला जो नगर के मुख्य मार्गों से निकलेगा चादर जुलूस में बड़ी संख्या में अन्य प्रदेशों के लोगों के साथ स्थानीय अकीदतमंद लोग शामिल होंगे जुलूस चिश्ती नगर से पठानी मोहल्ला, महाकाली चौक, नया बाजार गाड़ी खाना होते हुए घण्टाघर से पुराना थाना गढ़ी मोहल्ला होते हुए वापस दरगाह शरीफ आस्ताने सलामी पर पहुँचेगा शाम 7 बजे मजार शरीफ पर चादर पेश की जाएगी। इसके अलावा रात 9 बजे से शहडोल के मौलाना नूर मोहम्मद साहब तक़रीर पेश करेंगे रात 11.20 फातिहा विशाल होगी उसके बाद तमाम रात महफिले क़व्वाली का आयोजन होगा।

तारीख 18 दिसम्बर दिन मंगलवार सुबह 8-9 बजे महफिले रंग व कुल शरीफ की फातिहा होगी इसके अलावा उर्स कमेटी अंजुमने चिश्तिया की ओर से तवरूक बांटा जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.