पुलिस व मेला कमेटी की मिलीभगत से बिना परमिशन के चल रही डांस पार्टी, पिछले वर्ष इसी मेले में डांस पार्टी में हुआ था विवाद, कई राउंड फायरिंग होने से मची थी भगदड़ | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस व मेला कमेटी की मिलीभगत से बिना परमिशन के चल रही डांस पार्टी, पिछले वर्ष इसी मेले में डांस पार्टी में हुआ था विवाद, कई राउंड फायरिंग होने से मची थी भगदड़ | New India Times

खुटार (शाहजहांपुर) नगर के नखासा बाजार में लगने वाले धनुष यज्ञ मेले में लगाई जाने वाली डांस पार्टी में आये दिन विवाद होता है लेकिन मेला कमेटी व पुलिस की मिलीभगत से बगैर परमिशन के खुलेआम डांस पार्टी चलाई जा रही है जबकि पिछले बर्ष डांस पार्टी में नर्तकियों को लेकर नगर के ही कुछ युवकों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि जिसमें कई राउंड गोलियां तक चलीं थीं जिससे रात के सन्नाटे में गोलियों की दहशत से मेले में भगदड़ मच गई थी जिसमे कुछ लोग घायल भी हुए थे और पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया था।

सुरक्षा को लेकर मेला कमेटी की ओर से कोई इंतजाम नहीं किये जाते, मेले में नाटक, नौटंकी के अलावा काफी दुकानें भी लगाई जाती हैं लेकिन यहां जब अश्लील डांस के लिए डांस पार्टी जिस दिन से चालू होती है उसी दिन से यहाँ प्रतिदिन विवाद होने लगता है और विवाद का यह रूप हो जाता है कि यहाँ गोलियां चलने लगती हैं और पब्लिक में भगदड़ मच जाती है। यहां कभी भी कोई बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बार भी डांस पार्टी की स्टेज सज चुकी है और आगे इसे रोका न गया तो मेले में बड़ी घटना घट सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.