बुरहानपुर के नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया को प्रदेश काबीना में लिए जाने की चर्चा* | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया को प्रदेश काबीना में लिए जाने की चर्चा* | New India Times

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के पश्चात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष कमल नाथ ने कांग्रेस के समस्त निर्वाचित विधायकों को भोपाल तलब किया था। इसके अलावा कांग्रेस का टिकट ना मिलने से कुछ उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनावों लड़ा था, जिस में से बुरहानपुर के ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया सहित कुल चार निर्दलीय उम्मीदवारों को प्रदेश में सफलता प्राप्त हुई है। बुरहानपुर से निर्वाचित विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया को ससम्मान भोपाल आमंत्रित करने हेतु इंदौर के एक कद्दावर नेता को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। चूंकि भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एंव सांसद कमलनाथ का नाम लगभग तय है तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को इस की औपचारिक रूप से घोषणा करनी है।समाचारों के अनुसार माननीय कमलनाथ के द्वारा अपने मंत्रीमंडल का जो खाका या प्रारूप सामने आया है, उसमें शेरा भैया का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं कमलनाथ के काबीना में बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक शेरा भैया को शामिल किए जाने की प्रबल संभावना है। वैसे शेरा भैया अपने परिवार सहित भोपाल में डेरा डाले हुए हैं और अजय सिंह राहुल भैया सहित सभी नेताओं से मिलकर अपनी गुडविल को और मज़बूत करने के प्रयास में हैं। जन चर्चा है कि शेरा भैया के भोपाल पहुंचने से ज़िले के राजनैतिक परिदृश्य में परिवर्तन की संभावना सियासी पंडित बता रहे हैं। वहीं शैरा भैया के समर्थकों की नज़रें आगामी नगरपालिका निगम के पार्षद और महापौर पर लगी हुई है। समय बलवान है, इंतेज़ार कीजिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article