गैंग के सरगना सहित तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रयागराज (यूपी), NIT:

गैंग के सरगना सहित तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद | New India Times

प्रयागराज जिला के मऊआइमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का सरगना भी शामिल है।

गैंग के सरगना सहित तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार थाना मऊआइमा में पुलिस ने लूटपाट करने वाले गैंग के सरगना सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोलर पैनल, स्टेपलाइजर, DJ मशीन, समरसेबुल सहित अन्य कई सामान बरामद किया है। पुलिस ने 1- रामू उर्फ गुंडे, 2- आकाश पटेल उर्फ अतीक, 3- चंद्रजीत पटेल नामक लुटेरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। तीनों बदमाश दूल्हे पुर कहली थाना मऊआइमा के निवासी बताए गए हैं। SHO मऊआइमा अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। कई शातिर अपराधी अब भी मऊआइमा पुलिस के रडार पर हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article