भाजपाईयों ने निकाली पद यात्रा, गिनाई मोदी सरकार की खूबियां | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भाजपाईयों ने निकाली पद यात्रा, गिनाई मोदी सरकार की खूबियां | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में भाजपा द्वारा चल रही गांव-गांव पांव-पांव पद यात्रा के दौरान ग्राम गोला विधायक के भाई अजय गिरि कुम्भी पहुंचे। कुम्भी पहुंचने के दौरान उन्होंने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कुम्भी गांव के अलावा मूड़ा खालसा, मगदापुर, बस्तौली सहित लगभग आधा दर्जन गांवों में घर-घर जाकर कुंड़ी खटखटाकर लोगों को भाजपा द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी!
इस दौरान सहकारी समिति अमीरनगर के अध्यक्ष ठाकुर अरविंद सिंह, कुम्भी प्रधान रामलखन अर्कवंशी, बस्तौली प्रधान उमेश शुक्ला, जय सिंह, जितेन्द्र अर्कवंशी, बलवीर अर्कवंशी, जसवंत यादव, प्रताप यादव सहित सैकड़ों भाजापा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.