वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णनगर कस्बे की सामाजिक संस्था युवा संघर्ष समिति ने बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं उठाई और साथ ही पलिया जिला बनाओ मंच को समर्थन दिया साथ ही मुख्यमंत्री के नाम थाना में एक ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि युवा संघर्ष समिति के बैनर तले सम्पूर्णनगर तहसील बनाओ पलिया जिला बनाओ के लिए रवि गुप्ता सयोंजक पलिया जिला बनाओ मंच को सर्वसम्मति से समर्थन लिख कर एक पत्र सौंपा साथ ही बैठक में समिति के सदस्यों ने सम्पूर्णनगर को तहसील बनाओ पलिया जिला बनाओ पर वार्ता की। बताया की उत्तर प्रदेश के क्षेत्रफल में सबसे बड़ी तहसील पलिया है जहाँ दुधवा नेशनल पार्क सहित हवाई पट्टी और सम्पूर्णनगर, चंदन चोकी , गवरी फंटा, बसही सहित अन्य मंडी आती है सारे मानक पूरे है 35 लाख की आबादी है साथ ही सबसे अधिक राष्ट्रीय बैंको का होना सहित अन्य मानक है जिसको लेकर पलिया को जिला बनना ही चाहिए इसी तरह सम्पूर्णनगर को तहसील के लिये ट्रान्स शारदा क्षेत्र 16 गाँव को सम्पूर्णनगर से जोड़ा जाए तो तहसील बनने के सारे मानक पूरे है।
युवाओं ने भरी हुंकार “पलिया को जिला बनाओ”
जिला बनाने की मांग को लेकर आज एक ज्ञापन युवा संघर्ष समिति के लेटर पेड पर माननीय मुख्यमंत्री को कोतवाली के माध्यम से दिया गया। इस बैठक में पलिया जिला बनाओ मंच के सयोंजक रवि गुप्ता ने युवा संघर्ष समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रंशसा की सम्पूर्णनगर के युवाओं द्वारा आज आगे आकर सम्पूर्णनगर को तहसील और पलिया को जिला बनाओ की मांग उठाई
इस बैठक में कार्यक्रम अध्य्क्ष रवि गुप्ता, आकाश गुप्ता, नवीन अग्रवाल, युवा संघर्ष समिति के संयोजक मनोज गुप्ता, सह सयोंजक आलोक प्रताप सिंह, अनुज शुक्ल, सरक्षक डॉ अजीम, सोनू श्रीवास्तव, विवेक सिंह, उमेश सैनी सहित कस्बे के नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य समाजसेवी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सभी ने युवा संघर्ष समिति के समर्थन करते हुए पलिया जिला बनाओ मंच को भी समर्थन दिया।
