संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर साइबर पुलिस ने इनकम टैक्स आईडी हैक करने वाले हैकर एवं अपराध में शामिल महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक साइबर श्री सुधीर अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि आरोपी प्रतिश्ठित सीए के कार्यालय में काम करता था। ग्वालियर साइबर पुलिस द्वारा पता किया जा रहा हैं कि आरोपी द्वारा अब तक कितनी इनकम टैक्स आईडी में सेंधमारी की गई है? उन्होंने बताया कि आरोपी ने हैकिंग के लिए अभी तक कई लोगों की ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर चुका है।
उक्त प्रकरण के निराकरण में निरीक्षक मिर्ज़ा आसिफ बेग, स ऊनि राजेश बाबू राठौर, प्र आर पवन शर्मा, संजय शर्मा, आर पूष्पेंद्र सिंह यादव, महेश, राधा रमन तिर्पाठी, म आर शीतल की अहम भूमिका रही है।
