संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर देश का एक प्रमुख शहर होने के बावजूद भी यहाँ से देश के प्रमुख बड़े शहरों के लिए हवाई सेवा नहीं होने पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने निजी क्षेत्र की विमान सेवा प्रदाता कं. के प्रबंध संचालकों को पत्र प्रेषित कर, पुणे, बैंगलोर, मुम्बई, हैदराबाद एवं नई दिल्ली से ग्वालियर के लिए विमान सेवा शीघ्रातिशीघ्र प्रारम्भ किए जाने की मांग की है।
चेम्बर के अध्यक्ष-अरविन्द अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-यश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष-सुरेश बंसल, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-जगदीश मित्तलएवं कोषाध्यक्ष-गोकुल बंसल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि ग्वालियर एक सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर होने के साथ ही यहां व्यापारिक-औद्योगिक एवं उच्च शिक्षा का केन्द्र बिन्दु भी है। इसी के साथ-साथ पर्रटन की दृष्टि से भी ग्वालियर देश के प्रमुख स्थलों के रूप में पहचाना जाता है। ग्वालिरर में अनेक प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर के संस्थान व कार्यालय स्थापित हैं। सामरिक दृष्टि से भी ग्वालिरर देश का एक अतिमहत्वपूर्ण शहर है। ग्वालिरर से प्रतिदिन लगभग 500-600 उद्योगपति, व्यवसायी एवं आई. टी. सेक्टर से जुड़े हुए युवक-युवतियाँ रेल अथवा सड़क मार्ग से पुणे, बैंगलोर, मुम्बई, हैदराबाद एवं नई दिल्ली के लिए यात्रा करते हैं। बावजूद इसके ग्वालिरर से उक्त सभी बड़े शहरों के लिए निजी क्षेत्र की हवाई सेवा न होने से ग्वालियर वासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पदाधिकारियों ने बताया है कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने निजी क्षेत्र की विमानन कं. को प्रेषित पत्रों में उल्लेख किया है कि वर्तमान परिपेक्ष्र को दृष्टिगत् रखते हुए रह आवश्रक है कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संचालित निजी क्षेत्र की सुप्रसिद्ध हवाई सेवा प्रदाता कम्पनीज द्वारा पुणे, बैंगलोर, मुम्बई, हैदराबाद एवं नई दिल्ली से ग्वालियर के लिए विमान सेवा शीघ्रातिशीघ्र प्रारम्भ की जानी चाहिए।
निजी विमानन कम्पनीज से चेम्बर ने मांग की है कि ग्वालियर अंचल के उद्योगपतियों, व्यवसाईयों सहित पुणे, बैंगलोर, मुम्बई, हैदराबाद एवं नई दिल्ली में स्थापित मल्टीनेशनल आई. टी. कं. में कार्यरत युवा वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुणे, बैंगलोर, मुम्बई, हैदराबाद एवं नई दिल्ली के मध्य शीघ्रातिशीघ्र हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाएं ताकि निजी क्षेत्र की विमानन कं. के सहयोग से ग्वालियरवासियों को देश के उपरोक्त बड़े शहरों के लिए हवाई सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
