मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की जांच में सर्वश्री रियाज़ फारूक खोकर (आप पार्टी) और शेख अख्तर शेख मासूम का नामांकन निरस्त किया गया है, जबकि शरीफ राजगीर का नामांकन बहैसियत एनसीपी उम्मीदवार निरस्त किया गया है। जबकि श्री राजगीर का आज़ाद उम्मीदवार की हैसियत से नामांकन वैध पाया गया है।
जांच के बाद वैध उम्मीदवार
(1) श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी (भाजपा)
(2) रविन्द्र महाजन (कांग्रेस) (3) ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेराभैया (निर्दलीय)
(4) आशीष शर्मा (शिवसेना)
(5) शौकत अली (लोजपा)
(6)मनोज पवार (बसपा)
(7) एडवोकेट अनूप यादव (हिन्दू महासभा)
(8) शरीफ राजगीर (निर्दलीय)
(9) सुभाष कोली निर्दलीय
(10) एडवोकेट सोहेल अहमद हाशमी ( निर्दलीय)
(11)महंत स्वामी पुष्करानंद महाराज (निर्दलीय)
(12) दयाशंकर यादव (निर्दलीय)
(13) विजय गाँजेवाला निर्दलीय।
अब देखना यह है कि 14 नवंबर को इन में से कितने उम्मीदवार अपना नाम वापस लेते हैं। वैसे शेरा भैया परिवार की ओर से उनके बड़े भाई और शुगर फैक्ट्री के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर चंद्र प्रकाश सिंह उर्फ चंदा भैया ने एक पत्रकार वार्ता में यह स्पष्ट कर दिया है कि शेरा भैया किसी भी स्थिति में अपना नाम वापस नहीं लेंगे, और आज़ाद उम्मीदवार की हैसियत से चुनाव लड़ेंगे। बैठने या नाम वापसी का कोई सवाल ही नहीं उठता। राजनैतिक पंडितों के अनुसार भाजपा, कांग्रेस और शेरा भैया (निर्दलीय) में त्रिकोणीय मुक़ाबला होने की संभावना है।
