आंगनवाड़ी में बच्चे कर रहे थे खाने की तैयारी तभी दलिया में निकल पड़ी छिपकली, आंगनवाड़ी में मचा हड़कंप | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

आंगनवाड़ी में बच्चे कर रहे थे खाने की तैयारी तभी दलिया में निकल पड़ी छिपकली, आंगनवाड़ी में मचा हड़कंप | New India Times​भिंड के वार्ड 19  मे संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चो के खाने के लिए आए दलिया मे छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। आंगनवाड़ी मे दलिया की सप्लाई सुशीला देवी स्वसहायता समूह द्वारा की गई थी। दलिया मे छिपकली निकलने की खबर मिलते ही आगनवाड़ी की सुपरवाईजर और स्वसहायता समूह के संचालक समेत एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। ​आंगनवाड़ी में बच्चे कर रहे थे खाने की तैयारी तभी दलिया में निकल पड़ी छिपकली, आंगनवाड़ी में मचा हड़कंप | New India Timesइस दौरान स्वसहायता समूह के संचालक ने दलिया मे छिपकली निकलने की बात को सिरे से झूठा करार देते हुए इसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की लापरवाही बताते हुए नाराजगी जाहिर की। एसडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करते हुए स्वसहायता समूह के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी कर ली है। दरअसल शहर के वार्ड 19 मे संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र पर रोज की तरह बच्चो को भोजन वितरित करने की तैयारी चल रही थी। बच्चो को प्लेट मे दलिया परोसा जा रहा था। जैसे ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू शुक्ला की नजर दलिया मे पड़ी छिपकली पर गई तो मंजू शुक्ला के होश उड़ गए। मंजू शुक्ला ने तुरंत बच्चो को परोसे जाना वाला खाना रोक दिया। मंजू शुक्ला ने इसकी खबर तुरंत आंगनवाडी सुपरवाईजर रजनी कुशवाह को दी। खबर मिलते ही सुपरवाईजर आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुंच गई। सुपरवाईजर ने दलिया मे छिपकली मिलने की जानकारी स्वसहायता समूह के संचालक को दी। समूह संचालक भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुंच गया, लेकिन स्वसहायता समूह के संचालक ने दलिया मे छिपकली मिलने की बात को पूरी तरह झूठा बताया। इतना ही नहीं समूह संचालक ने इस बात के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जिम्मेदार बताते हुए जमकर गुस्सा भी दिखाया। खबर प्रशासन के कानो तक पहुंची तो एसडीएम संतोष तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। यहां एसडीएम ने भी दलिया छिपकली पड़ी हुई देखी। एसडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर ली है। एसडीएम का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर स्वसहायता समूह के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.