अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
भिंड शहर के नगर पालिका कार्यालय के पीछे झुग्गियों में रह रहे एक अत्यंत गरीब परिवार की 12 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने उस समय दुराचार कर दिया जब वह देर रात रोड पर बारात देख रही थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल अवस्था में बच्ची को जला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिटी कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित झुग्गी झोपड़ी में रह रहे आधा दर्जन गरीब परिवार कबाड़ा चुन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। 22 अप्रैल की देर रात करीब 10:00 बजे झोपड़ी से निकलकर 12 वर्षीय बच्ची रोड पर जा रही बारात देखने के लिए बाहर आ गई तभी घात लगाए खड़े एक आरोपी जयवीर सिंह उर्फ चीकरा पुत्र प्रधान आदिवासी निवासी भीम नगर ने उसे पकड़ लिया और मुंह तथा पैर बांधकर बस स्टैंड के पीछे सुनसान इलाके में ले गया जहां उसके साथ दुराचार किया। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को घायल अवस्था में पड़ा छोड़कर फरार हो गया। इस बात की जानकारी मासूम बच्ची ने अपने मां बाप से आज की। परिजनों ने इसके शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद 1 घण्टे बाद ही आरोपी चीकरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
