वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला ईदगाह में क्रिकेट टूर्नामेंट के आईपीएल 4 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष कय्यूम खां के हाथों सम्पन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि खेल कोई भी हो, हम सब को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए और खेल के नियमों के अनुसार ही खेलना चाहिए और आगे कहा कि खेल से हमारा मानसिक, स्वास्थ्य, बौद्धिक विकास भी होता है। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक विनय तिवारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में वारिस अली अंसारी पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद गोला ,पूर्व प्रधान गोला देहात रईसुद्दीन अंसारी ,प्रधान गोला देहात शकील अहमद,मौलाना आजाद, मौलाना वहीदुल्ला , मौलाना आजाद अली, इजरान अंसारी, मोहम्मद शोएब अंसारी, मोहम्मद आसिफ और भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और क्रिकेट टूर्नामेंट का लुत्फ उठाते हुए नजर आयें।
