भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर वाघापूर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती | New India Times

मकसूद अली, यवतमाळ (महाराष्ट्र), NIT; 

भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर वाघापूर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती | New India Times​स्थानीय महावीर नगर वाघापुर के श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मूलनायक भगवान महावीर जयंती उत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसमें 28 मार्च को दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा महावीर विधान पुजा का आयोजन किया गया था। 29 मार्च को सुबह 7 बजे ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरूवात की गई। तत्पश्चात सैकडों जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा रथ में स्थापित कर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी महावीर जैन मंदिर, जय विजय चौक, बंड संकुल से महावीर नगर इस मार्ग से मार्गक्रमण करते हुए जैन मंदिर में संपन्न हुई। इस समय आर्यनंदी वाचनालय व सभागृह इस वास्तू के निर्माणकार्य में योगदान देने वाले दानदाताओं का सत्कार कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मूलनायक भगवान महावीर के मूर्ति का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम का समापन वात्सल्य भोजन से हुई। सफलतार्थ दिगंबर जैन मंडल व दिगंबर जैन महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रयास किए।

By nit

One thought on “भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर वाघापूर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.