राष्ट्रीय अधिवेशन में मेघनगर महिला परिषद को ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ सम्मान, बालिका परिषद को मिला ‘विशिष्ट पुरस्कार’ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय अधिवेशन में मेघनगर महिला परिषद को ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ सम्मान, बालिका परिषद को मिला ‘विशिष्ट पुरस्कार’ | New India Times

इंदौर महानगर में आयोजित ‘गुरुराज स्पर्श चातुर्मास’ के अंतर्गत एरोड्रम रोड स्थित केशरी वाटिका में अखिल भारतीय राजेन्द्र महिला परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय अधिवेशन में मेघनगर महिला परिषद को ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ सम्मान, बालिका परिषद को मिला ‘विशिष्ट पुरस्कार’ | New India Times

अधिवेशन पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद्विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर, वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद्विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराजा आदि साधु-साध्वी भगवंतों की पावन निश्रा तथा श्रीसंघ, समाज एवं परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

राष्ट्रीय अधिवेशन में महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमाबेन गांधीमुथा, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती संगीता पोरवाल सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका कोलन सहित प्रदेश पदाधिकारी तथा देशभर की विभिन्न महिला परिषद शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अधिवेशन के दौरान देशभर में संचालित महिला परिषद की शाखाओं द्वारा विगत वर्षों में शासन प्रभावना, संघ सेवा, समाज सेवा, जीवदया, मानव सेवा, धार्मिक शिक्षा एवं पाठशाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का अनुमोदन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने वाली शाखाओं को सर्वश्रेष्ठ, श्रेष्ठ एवं विशिष्ट आदि श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

मेघनगर महिला परिषद बनी ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’

अधिवेशन में भारतभर की 7 शाखाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी क्रम में अखिल भारतीय राजेन्द्र महिला परिषद शाखा मेघनगर द्वारा विगत वर्षों में शासन प्रभावना, संघ एवं समाज सेवा, जीवदया, मानव सेवा, धार्मिक गतिविधियों तथा विभिन्न रचनात्मक एवं सेवाभावी कार्यों में किए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मेघनगर महिला परिषद को ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता मनोहरलाल कावड़िया के नेतृत्व में अखिल भारतीय राजेन्द्र महिला परिषद शाखा मेघनगर के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच पर यह गौरवपूर्ण पुरस्कार प्राप्त किया। सम्मान प्राप्त होते ही मेघनगर परिषद परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण छा गया।

बालिका परिषद मेघनगर को भी मिला ‘विशिष्ट पुरस्कार’

राष्ट्रीय अधिवेशन में मेघनगर के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। बालिका परिषद शाखा मेघनगर द्वारा विगत वर्षों में किए गए उल्लेखनीय एवं रचनात्मक कार्यों को देखते हुए उसे भी राष्ट्रीय स्तर पर ‘विशिष्ट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार बालिका परिषद शाखा मेघनगर की अध्यक्ष कुमारी अंशिका कावड़िया तथा अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्राप्त किया गया।

इस प्रकार राष्ट्रीय अधिवेशन में महिला परिषद को ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ और बालिका परिषद को ‘विशिष्ट पुरस्कार’ मिलने से मेघनगर को दोहरा गौरव प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि को परिषद परिवार ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और गुरु-शासन के प्रति सेवा भावना का सुखद प्रतिफल बताया। अधिवेशन में मेघनगर से बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने सहभागिता की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.