गुलशन परूथी, मालनपुर/ग्वालियर (मप्र), NIT:
ब्रह्माकुमारी आश्रम, गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर, मालनपुर में ब्रह्माकुमारीज मध्य प्रदेश की क्षेत्रीय निदेशिका आदरणीय अवधेश बहन जी की प्रथम पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में वरदानी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नशा मुक्ति अभियान का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल रहे। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान नशा मुक्ति सहित अनेक नैतिक, आध्यात्मिक एवं समाज सुधार के कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान के कार्य इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहें।
इसी क्रम में माउंट आबू ग्लोबल हॉस्पिटल से पधारे डॉ. अनिल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें रोज सुख, शांति, प्रेम और आनंद की गोली खानी चाहिए तथा हमेशा मीठी बोली बोलनी चाहिए।
गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर की संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शराब, बीड़ी और सिगरेट का सेवन न करने के लिए प्रेरणादायक कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अपने परिवार, समाज और देश को नशामुक्त बनाना है। साथ ही उन्होंने आदरणीय अवधेश दीदी जी के प्रेरणादायी कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी आश्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी रेखा बहन ने किया। उन्होंने बताया कि आदरणीय अवधेश दीदी जी किस प्रकार सभी का ध्यान रखती थीं और बड़ी सोच के साथ हर कार्य करती थीं।
इस अवसर पर वी.एस. कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक सोनपाल घुरैया, श्री रामनिवास, बजरंग दल से दीपेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सृष्टि, अनामिका, अंजलि, नीलम, महेश, प्रशाल, सुनील सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनें उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुमारियों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुति भी दी गई।

