गुमशुदा दो लोगों को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर परिवार से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी नेपानगर श्री वैभव प्रिया के मार्गदर्शन में गुमशुदा बालक-बालिका, महिला एवं पुरुषों की दस्तयाबी के संबंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

1. घटना का विवरण: फरियादी ने थाना नेपानगर में उपस्थित होकर बताया कि दिनांक 11 जून 2026 की रात्रि में उसकी पुत्री बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, किंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नेपानगर में गुम इंसान क्रमांक 45/26 एवं अपराध क्रमांक 271/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

2. घटना का विवरण: फरियादी ने चौकी धूलकोट में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन दिनांक 11 दिसंबर 2025 को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर चौकी धूलकोट में गुम इंसान क्रमांक 69/2025 कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई: प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नेपानगर पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं प्रयास किए गए। साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को पहली गुमशुदा को सेंधवा, जिला बड़वानी से सकुशल दस्तयाब किया। वहीं दूसरी गुमशुदा को ग्राम नांदिया माल, थाना नेपानगर से दस्तयाब कर दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में उप निरीक्षक चेतराम निकुंभ, प्रधान आरक्षक मेल सिंह वास्कले, आरक्षक राकेश कनासे एवं महिला आरक्षक रेशा भास्कर की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.