वात्सल्य ग्राम में 256 मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, साध्वी ऋतंभरा बोलीं—परमार्थ से बड़ा कोई धर्म नहीं | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

वात्सल्य ग्राम में 256 मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, साध्वी ऋतंभरा बोलीं—परमार्थ से बड़ा कोई धर्म नहीं | New India Times

वात्सल्य ग्राम, वृंदावन स्थित प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय के अंतर्गत श्रीमती दुर्गा देवी लादूराम मनीरामका की पुण्य स्मृति में श्री नथमल लादूराम मनीरामका चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई द्वारा दो दिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ साध्वी ऋतंभरा एवं मुख्य अतिथि स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर स्वामी राधा प्रसाद देवजू महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के प्रायोजक हरिप्रसाद अग्रवाल ने आगंतुक अतिथियों का माला एवं पटुका पहनाकर स्वागत किया।

साध्वी ऋतंभरा ने औषधि वितरण करते हुए कहा कि “परमार्थ से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, परमार्थ के लिए की गई सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।” उन्होंने कहा कि धन की तीन गतियां होती हैं, जिसमें दूसरों की सेवा में लगाया गया धन सद्गति को प्राप्त होता है। आंख हमारे शरीर का अमूल्य एवं महत्वपूर्ण अंग है। बिना नेत्र ज्योति के भरा-पूरा इंसान भी पराधीन हो जाता है। हरिप्रसाद अग्रवाल ने मुंबई से आकर 256 लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करने का कार्य किया है, जो उनकी अक्षय कमाई है।

मुख्य अतिथि स्वामी राधा प्रसाद देवजू महाराज ने कहा कि वात्सल्य ग्राम सेवा के क्षेत्र में पूरे देश में ख्याति अर्जित कर चुका है। साध्वी ऋतंभरा द्वारा किए जा रहे कार्य वंदनीय हैं।

विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश मिश्रा एडवोकेट, मुंबई ने कहा कि हिंदू धर्म में सेवा को सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण माना गया है।

वक्ताओं के क्रम में स्वामी मोहिनी शरण बिहारी महाराज, क्रांतिकारी संत सत्य मित्रानंद जी, स्वामी सत्यानंद गिरी एवं स्वामी रामगिरी ने भी अपने विचार रखे।

शिविर में मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, अलीगढ़, गुरुग्राम, पलवल, वाराणसी, गौतम बुद्ध नगर सहित करीब एक दर्जन नगरों से आए 256 मोतियाबिंद रोगियों का सफल ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किए गए। यह कार्य मुंबई के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ. विशाल राठौर, डॉ. आरती वाहुबा, डॉ. राहुल जैन, डॉ. जुगल शाह, डॉ. आनंद जयपुरिया, डॉ. अनुज वाहुबा, डॉ. सौरव रामुकाम, डॉ. श्वेता, डॉ. मयूर अग्रवाल एवं डॉ. विशाल उप्पल की टीम ने किया।

इस अवसर पर मरीजों के लिए भोजन एवं आवास की नि:शुल्क व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में संजय भैया, महेश खंडेलवाल, स्वामी सत्यशील, साध्वी सत्य श्रुति, साध्वी सत्य कीर्ति, साध्वी सत्य निष्ठा एवं कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। रमाकांत शर्मा, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह एवं वैशिष्टयम परिवार का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमाशंकर राही ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.