हाशिम अंसारी, सीतापुर (मप्र), NIT;
लहरपुर क्षेत्र के ग्राम खानपुर सादात में युवा भाजपा कार्यकर्ता मोहम्मद तुफेल अंसारी के आवास पर एक सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार की योजनाओं और सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
शनिवार को आयोजित इस भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मोहम्मद तुफैल अंसारी भाजपा कार्यकर्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में गुंडाराज खत्म हुआ है और सरकार हमारे हित के लिए कार्य कर रही है और जिस तरह इससे पूर्व केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार आई थी उसी तरह पुनः एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में पूर्ण बहुमत से आएगी। इस भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मोहम्मद तुफैल अंसारी, महफूज आलम, दिलीप कुमार, शहाबुद्दीन, प्रकाश, छोटकन्ने, मदन, महबूब अली, अब्दुल जलील, अब्दुल्ला, निजाम अली, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शाद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
