पेट्रोलियम विभाग की टीम ने एसीसी पेट्रोल पम्प को किया सीज | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​
पेट्रोलियम विभाग की टीम ने एसीसी पेट्रोल पम्प को किया सीज | New India Timesकैमोर एसीसी के दामन पर एक बार फिर से दाग लग गया है। प्लांट मैनेजमेंट की साजिश का खुलासा पेट्रोलियम विभाग ने किया है। एसीसी सीमेंट प्लांट कैमोर के पेट्रोल पंप को कई कमियां पाए जाने पर पेट्रोलियम विभाग ने सीज कर दिया है।

ज्ञात हो कि एसीसी सीमेंट प्लांट ने विगत कुछ वर्षों पूर्व भारत पेट्रोलियम से मिलकर कैमोर बस स्टैंड के समीप पेट्रोल पम्प स्थापित किया था। उस समय क्षेत्र में यह एकलौता पैट्रोल पम्प था जिसके स्थापित होने से कैमोर एसीसी सीमेंट प्लांट व एवरेस्ट के साथ साथ नगर से जुडे अनेकों उद्योगों को कैमोर में लगे पेट्रोल पम्प से डीजल पेट्रोल मिलता रहा है। औद्योगिक नगरी में पेट्रोल पम्प लगने से घरेलू वाहनों को भी मदद मिलती रही है किन्तु कुछ समय से कैमोर एसीसी सीमेंट प्लांट के इस पेट्रोल पम्प की अनेकों शिकायत होनी प्रारम्भ हुई। बताया जा रहा है कि एसीसी पेट्रोल पम्प का संचालन आपरेटिंग सोसायटी करती आ रही है। सोसायटी का चुनाव भी हुआ और चुनाव के पश्चात सदस्यों द्वारा कर्मचारी रोहित शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। सूत्रों की मानें तो आपरेटिंग सोसायटी सिर्फ नाम के लिए है जो सिर्फ देख रेख करती है जबकि मालिकाना हक एसीसी का होने के नाते प्रमुख भूमिका एसीसी सीमेंट प्लांट हैड की होती है।

पेट्रोलियम विभाग की कार्रवाई

20 मार्च को अचानक दिल्ली पेट्रोलियम विभाग की टीम ने एसीसी पेट्रोल पम्प पर छापा मार दस्तावेजों की जांच के साथ साथ पेट्रोल डीजल के भी सेम्पल लिए  एसीसी सीमेंट प्लांट के अधिकारियों का कहना है कि अधिक भारी मात्रा में स्टाक पाए जाने पर कार्रवाई हुई है जबकि हकीकत यह है कि पेट्रोल डीजल में भारी मिलावट भी पाई गई और जांच में आये अधिकारियों ने मुम्बई पेट्रोल डीजल की जांच कराने के लिए सेम्पल भी ले गये थे। वही प्लांट आपरेटिंग सोसायटी पर जांच कराने की बात वहां फैलाया जा रहा है जबकि इस मामले मे एसीसी मैनेजमेंट की मिलीभगत की भी बू आ रही है।

एसीसी प्लांट हैड ने किया प्लांट को दागदार

एसीसी कैमोर में भारत पैट्रोल पम्प अपनी सुद्धता के मामले में जग जाहिर था। पेट्रोल डीजल की सुद्धता को देखते हुए वाहन मालिक दुर दराज से कैमोर पेट्रोल पम्प पहुंच कर अपने वाहनों मे पेट्रोल डीजल भरा कर उपयोग करते रहे हैं लेकिन एसीसी मैनेजमेंट की बागडोर जब से नये प्लांट हैड ने संभाली है तब से यह देखा जा रहा है कि एसीसी के दामन पर दागों की नुमाइश हो रही है। एसीसी का लोगो अपने आप में एक पहचान बना हुआ था जिसपर दाग लगाने का कार्य मैनेजमेंट के आला अधिकारी कर रहे हैं। एसीसी जहां अपना नाम देश विदेश मे जमा रही है वही कैमोर एसीसी प्लांट शाखा एसीसी का नाम डुबाता नजर आ रहा है।

 असुविधा के लिए जवाबदार मैनेजमेंट

आज एसीसी सीमेंट प्लांट के मैनेजमेंट की लापरवाही से पेट्रोल पम्प की शिकायत हुई और शिकायत में एसीसी पेट्रोल पम्प गुनाहों के कटघरे में आया जिससे पेट्रोल पम्प सीज हुआ, जिसकी वजह से वाहन चालकों के साथ साथ क्षेत्रीय उद्योग के वाहनों को पेट्रोल डीजल के लिए भारी मशक्कत करनी पड रही है।

एसीसी पेट्रोल पम्प पर थी पेट्रोलियम विभाग की नजर

कुछ दिनों से पेट्रोलियम विभाग की नजर कैमोर एसीसी पेट्रोल पम्प पर थी। कटनी पेट्रोलियम विभाग की टीम द्वारा भी अनेकों जांच की गई किन्तु कार्यवाही शून्य रही जिस कारण शिकायत मुम्बई हेड आफिस तक जा पहुंची और प्लांट मैनेजमेंट की करतूतों का खुलासा हो गया।

विश्वसनियता पर खरी नहीं उतरी एसीसी पेट्रोल पंप

कैमोर एसीसी पैट्रोल पम्प अपनी विश्वसनीयता के लिए जग जाहिर थी किन्तु वाहन मालिकों की विश्वसनीयता पर खरी नही उतरी एसीसी पेट्रोल पम्प और अपने साथ साथ भारत पेट्रोलियम कम्पनी को भी ले डूबी। क्या भारत पेट्रोलियम कम्पनी अपनी विश्वसनीयता कायम कर पाएगी? क्या एसीसी सीमेंट प्लांट के अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? आज सभी की निगाहें न्याय के इंतजार में हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.