मदद की आस में एक ग़रीब परिवार | New India Times

आसिफ शाह, मौ (भिंड), NIT; ​मदद की आस में एक ग़रीब परिवार | New India Timesबुँदे खां एक मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का पेट पालने व्यक्ति थे। उनके परिवार में  पत्नी, 3 लड़कियां व 1 लड़का है। 1/7/2013 का दिन उनके लिये काल बनकर आया। उस रात उन्हें एक जहरीले साँप ने काट लिया। आनन-फानन में उन्हें इलाज़ के लिया ग्वालियर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद तो उनकी बेगम गुड्डो पर तो जैसे दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा हो। जैसे-तैसे कच्चे मकान में अपने छोटे बच्चों के साथ अपने आप को संभाला और जिंदगी से लड़ना सीखा और बच्चों को बड़ा किया।  लेकिन अब बच्चियों की शादी को लेकर चिंतित हैं। उम्मीद करती हैं कि कोई अधिकारी या नेता उनके दर्द को समझे और उनके हाल को जाने और उनकी बच्चियों की शादी के लिये कुछ मदद का हाथ बढ़ाये।

गुड्डो बेग़म ने बताया किनउन्होंने लड़की के लिये घर तो ढूढ़ लिया है और घर भी ऐसे नेक लोगों के मिले हैं कि वह बिनाकिसी खर्च के शादी करने को तैयार हैं। आपको बता दें कि गुड्डो बेग़म ने अपनी एक लड़की कुशनार बानो का रिश्ता ग्वालियर जिले के ग्राम गतारी में और छोटी बच्ची खुस्तर बानो का रिश्ता मौ ही में तय किया है और दोनों बेटियों की शादी 22 अप्रेल को करनी है।समाज सुधार सेवा समिति मौ शादी में आप सभी से सहियोग की गुजरिस करती है। छोटी लड़की के ससुर मुंशी खां ने बताया कि हमें शादी में कुछ लेना नही है और जो बाहर से दूसरी बारात आयेगा उनकी देखरेख करेंगे और जो मदद बनेगी वह जरूर  करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article