सरकारी रास्ते के विवाद में किसान की हत्या, शव कुएं में मिलने से सनसनी | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

New India times

ग्राम सरईवन के पास सरकारी रास्ते को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बदमाशों ने एक किसान की मारपीट कर हत्या कर दी और शव को करीब एक किलोमीटर तक खेत में घसीटने के बाद एक कुएं में फेंक दिया।

सरकारी रास्ते के विवाद में किसान की हत्या, शव कुएं में मिलने से सनसनी | New India Times

घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकसरईवन की है। मृतक की पहचान कुंजन यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सरकारी रास्ते के विवाद में किसान की हत्या, शव कुएं में मिलने से सनसनी | New India Times

मृतक के पुत्र मयंक यादव ने आरोप लगाया कि उनके पिता खेत पर ट्रैक्टर चला रहे चालक कमलेश के लिए रात में खाना लेकर मोटरसाइकिल से गए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी और शव को घसीटते हुए प्रहलाद सिंह राजपूत के खेत स्थित कुएं में फेंक दिया।

सरकारी रास्ते के विवाद में किसान की हत्या, शव कुएं में मिलने से सनसनी | New India Times

मयंक के अनुसार, जब रात करीब दो बजे तक उनके पिता खेत नहीं पहुंचे तो चालक कमलेश घर आया और बताया कि खाना नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब चार बजे उनकी मोटरसाइकिल देवी जी के चबूतरे के पास मिली, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दोबारा तलाश करने पर करीब 20 फीट गहरे कुएं में उनका शव मिला।

New India times

परिजनों का आरोप है कि खेत की मेड़ और सरकारी रास्ते को लेकर पड़ोसियों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब आठ दिन पहले भी खेत की बखरनी के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मृतक के पिता बृजलाल यादव ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से सरकारी रास्ते से आवागमन को लेकर विवाद लगातार बना हुआ था।

सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना प्रभारी अजय भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। बाद में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को खेत में करीब एक किलोमीटर तक घसीटे जाने के निशान, खून के धब्बे तथा एक टॉर्च भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.