चुनार गंगा पुल से महिला ने लगाई छलांग, दो घंटे बाद शव बरामद | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार गंगा पुल से महिला ने लगाई छलांग, दो घंटे बाद शव बरामद | New India Times

मंगलवार शाम लगभग 7 बजे चुनार गंगा पुल से एक अज्ञात महिला द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल महिला की तलाश शुरू की गई।
सूचना पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 9 बजे महिला का शव नदी से बरामद कर लिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारण क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.