थांदला में विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया डीपी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, करोड़ों के विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ी खुशहाली | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत ओचका में लंबे समय से बनी हुई बिजली समस्या को देखते हुए विधायक भूरिया ने अपनी विधायक निधि से नवीन डीपी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और उन्हें अब बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक वीरसिंह भूरिया क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान के लिए विशेष रूप से सक्रिय रहते हैं। वे प्रतिदिन सुबह अपने निवास पर जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका निराकरण करने का प्रयास करते हैं। आमजन के बीच उनकी इसी कार्यशैली के कारण उन्हें ‘मिनी गांधी’ के नाम से भी संबोधित किया जाता है।
पलवाड़ क्षेत्र सहित पूरे थांदला विधानसभा में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं, जिनमें पुल-पुलिया निर्माण, चेक डैम, हैंडपंप स्थापना और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए डीपी ट्रांसफार्मर लगवाना शामिल है।
इसके अलावा मेघनगर से रंभापुर, पीपलखुटा और मदरानी मार्ग को सिंगल से डबल पट्टी सड़क में परिवर्तित कराने के लिए विधायक भूरिया ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से आमजन में संतोष और उत्साह का माहौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.