सामाजिक, शैक्षणिक व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान | New India Times

मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

सामाजिक, शैक्षणिक व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान | New India Times

सामाजिक, शैक्षणिक और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली तथा महिलाओं एवं वंचित वर्गों के साथ जमीनी स्तर पर निरंतर जुड़कर कार्य करने वाली प्रा. डॉ. मीनाक्षी गजानन पानझाडे सावळकर का महाराष्ट्र बेस्ट न्यूज के यवतमाल जिला मुख्य संपादक पद पर चयन किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के सामाजिक, शैक्षणिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है।

सामाजिक, शैक्षणिक व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान | New India Times

प्रा. डॉ. मीनाक्षी पानझाडे ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई है। विशेष रूप से महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उनके अधिकारों एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं।

‘शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है’, इस विचार को केंद्र में रखते हुए उन्होंने शिक्षा को अधिक से अधिक परिवारों और गांवों तक पहुंचाने के लिए कार्य किया। सर्वत्र शिक्षा अभियान के माध्यम से भारतीय संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए भी उन्होंने सक्रिय योगदान दिया है।

सामान्य जनता की आवाज बुलंद करने का संकल्प

महाराष्ट्र बेस्ट न्यूज के यवतमाल जिला मुख्य संपादक की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे पत्रकारिता के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने तथा तळागाळातील जनतेला न्याय मिळवून देण्यासाठी अधिक प्रभावी भूमिका निभाने की दिशा में कार्य करेंगी।

उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है। समर्थकों का कहना है कि जमीनी स्तर पर काम करने का उनका अनुभव पत्रकारिता में भी आम जनता की समस्याओं को प्रभावी मंच देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

नियुक्ति का श्रेय मित्र परिवार और बड़े भाई को

अपनी नियुक्ति का श्रेय प्रा. डॉ. मीनाक्षी पानझाडे ने अपने मित्र परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया है। विशेष रूप से उन्होंने अपने बड़े भाई एडवोकेट मनोहर सावळकर के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया।

महाराष्ट्र बेस्ट न्यूज चैनल के मुख्य संपादक मा. संजयजी आठवले द्वारा उन्हें यवतमाल जिला मुख्य संपादक की जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी एडवोकेट मनोहर सावळकर ने दी। उन्होंने प्रा. डॉ. मीनाक्षी पानझाडे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और जमीनी अनुभव के माध्यम से आम जनता की आवाज को प्रभावी मंच मिलेगा।

प्रा. डॉ. मीनाक्षी पानझाडे की इस नियुक्ति पर सामाजिक, शैक्षणिक, महिला एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.