बुरहानपुर पुलिस की सोशल मीडिया एडवाइजरी: भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट से रहें दूर, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के लिए एडवाइज़री जारी की गई है। बुरहानपुर पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइज़री में भड़काऊ और आपत्तिजनक कंटेंट से दूर रहने की अपील की गई है। सोशल मीडिया एडवाइज़री के अनुसार, बुरहानपुर पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करें, न लाइक करें और न फॉरवर्ड करें। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने कहा कि ऑनलाइन आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एडवाइज़री जारी करते हुए आमजनों से इस एडवाइज़री का पालन करने की अपील की गई है।

ऑनलाइन आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई:- पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी

सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, अपमानजनक और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट प्रसारित न करें। ऐसी पोस्ट समाज में तनाव और अशांति का कारण बन सकती हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी की ओर से सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर:-

  1. ऐसी पोस्टों को न शेयर करें, न लाइक करें और न ही फॉरवर्ड करें।
  2. धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली सामग्री से पूरी तरह बचें।
  3. सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें और समाज में शांति बनाए रखने में सहयोग दें।

👉 कानूनी चेतावनी:-

उक्त प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔺 निगरानी और सुरक्षा:

  • पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार ऐसे भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्टों पर नजर रख रही है।
  • प्रत्येक थाना स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से क्षेत्र में ऑनलाइन गतिविधियों पर सतत निगरानी की जा रही है।

👉 सहयोग और रिपोर्टिंग:

यदि आपके संज्ञान में ऐसी कोई पोस्ट या गतिविधि आती है, तो तुरंत नजदीकी थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल को सूचित करें।

जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.