मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिनांक 12 सितंबर 2026 को उप.पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद महोदय (निमाड़ रेंज) खरगोन जिला बुरहानपुर आगामी त्योहार गणेश उत्सव के मद्देनज़र शहर में कानून व्यवस्था का जायज़ा लेने हेतु एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पधारीं, जिनके द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की मीटिंग ली गई एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
श्रीमान के निर्देशन में आगामी त्योहार गणेश उत्सव के मद्देनज़र और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुरहानपुर शहर में पुलिस बल के साथ एक प्रभावी फ़्लैग-मार्च निकाला गया।
फ़्लैग-मार्च कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर , सुभाष चौक,गांधी चौक, फूल चौक, शनि मंदिर, बाई साहब की हवेली, पांडूमल चौराहा, कमल चौक,जय स्तंभ,मंडी चौक,चौराहे होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ।
इस फ़्लैग-मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।
उप.पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद महोदय (निमाड़ रेंज) खरगोन ने इस फ़्लैग-मार्च के दौरान कहा कि “हमारी प्राथमिकता शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। इस फ्लेग मार्च के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते है कि पुलिस हर समय और हर स्थिति में जनता के साथ है और किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था को सहन नहीं किया जाएगा।
फ़्लैग-मार्च में उप पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद महोदय (निमाड़ रेंज) खरगोन , पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी जिला बुरहानपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे , नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह,डीएसपी श्री सुनील दीक्षित, रक्षित निरीक्षक श्री नितेश राठौर,थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, गणपति नाका , लालबाग ,यातायात समस्त थानो के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

