शराब दुकान के सामने अवैध टपरों पर चला प्रशासन का डंडा, आए दिन लगता था शराबियों का जमावड़ा<br> | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शराब दुकान के सामने अवैध टपरों पर चला प्रशासन का डंडा, आए दिन लगता था शराबियों का जमावड़ा<br> | New India Times

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद जिले में शराब माफियाओं और अवैध शराब गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरी में पुलिस और राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। शराब दुकान के सामने सड़क किनारे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए टपरों को हटाया गया। इन टपरों में शराब पीने वालों के लिए पानी, डिस्पोजल और चखना उपलब्ध कराया जा रहा था, जिसके चलते यहां आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था।

जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर जिलेभर में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां सार्वजनिक अथवा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अहाते संचालित किए जा रहे हैं या सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करवाया जा रहा है।

शराब दुकान के सामने अवैध टपरों पर चला प्रशासन का डंडा, आए दिन लगता था शराबियों का जमावड़ा<br> | New India Times

इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं देवरी एसडीओपी अरुण कुमार उइके के मार्गदर्शन में देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर रविवार को पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ देवरी बस स्टैंड के पीछे स्थित शराब दुकान के सामने पहुंचे। यहां सड़क किनारे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से रखे गए टपरों को हटाने की कार्रवाई की गई।

बताया गया कि शराब दुकान के सामने लगाए गए इन टपरों का इस्तेमाल अहाते की तरह किया जा रहा था। यहां शराब का सेवन करने वालों को पानी, डिस्पोजल और चखना उपलब्ध कराया जाता था। स्थानीय स्तर पर आरोप था कि इसके कारण क्षेत्र में शराबियों का जमावड़ा बना रहता था और शराब सेवन के बाद कई बार विवाद एवं उत्पात की स्थिति भी निर्मित होती थी।

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक या शासकीय स्थानों पर अवैध अहाते संचालित करने, सार्वजनिक रूप से शराब बेचने अथवा शराब का सेवन करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे ऐसे ठिकानों पर कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.