मिर्जापुर में बिजली व्यवस्था पर DM सख्त, लापरवाही पर अधिकारियों को निलंबन की चेतावनी, ग्रामीण इलाकों को प्राथमिकता देने के निर्देश | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मिर्जापुर में बिजली व्यवस्था पर DM सख्त, लापरवाही पर अधिकारियों को निलंबन की चेतावनी, ग्रामीण इलाकों को प्राथमिकता देने के निर्देश | New India Times

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में खराब होती बिजली व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी (DM) ने कड़ा रुख अपनाया है। बिजली आपूर्ति में लगातार आ रही समस्याओं पर नाराज़गी जताते हुए DM ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं और साफ कहा है कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जिले के सभी गांवों में बिजली व्यवस्था को हर हाल में आगामी रविवार तक पूरी तरह दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां-जहां फॉल्ट या कटौती की समस्या है, उसे तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
DM ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के बाद भी यदि किसी क्षेत्र में बिजली संबंधी शिकायतें मिलती हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, गंभीर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निलंबित भी किया जा सकता है।
विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को लेकर DM ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
जिलाधिकारी के इस सख्त रुख के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारी व्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article