एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: मुंबई में करोड़ों का माल जब्त, 13 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: मुंबई में करोड़ों का माल जब्त, 13 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा (कक्ष-4) ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह मामला 4 अप्रैल 2026 को सामने आया, जब मीरा रोड के एक फ्लैट से करीब 1 किलो 324 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत लगभग 2.66 करोड़ रुपये आंकी गई, बरामद की गई। इस मामले में एक महिला और उसके पति के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: मुंबई में करोड़ों का माल जब्त, 13 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

जांच में बड़ा खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अपराध प्रकटीकरण शाखा को सौंपा गया। जांच के दौरान पुलिस ने मुंबई के मालवणी और गोरेगांव क्षेत्र में छापेमारी कर ड्रग्स बनाने की पूरी लैब का खुलासा किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 किलो 773 ग्राम एमडी ड्रग्स, ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाले 255 लीटर रसायन, लैब में इस्तेमाल होने वाले उपकरण
बरामद किए हैं।
इन सभी जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 13.65 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
लगातार जारी है जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह एक संगठित गिरोह है जो बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स का निर्माण कर सप्लाई करता था। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण शाखा कक्ष-4 की टीम ने अंजाम दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article