10 मई से श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर में श्रीमद् भागवत कथा, विशाल कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India times

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब में 7 दिवसीय विशाल श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 10 मई से होने जा रहा है।
10 मई को मेघनगर स्थित सुराणा कंपाउंड में पप्पू भैया के निवास स्थान से सुबह 8 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

10 मई से श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर में श्रीमद् भागवत कथा, विशाल कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ | New India Times

श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं लोकप्रिय समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन ‘पप्पू भैया’ ने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा।

कलश यात्रा 10 मई को सुबह 8 बजे सुराणा कंपाउंड से प्रारंभ होकर श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब स्थित कथा स्थल पहुंचेगी।

संत श्री पंडित कमल किशोर नागर जी के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक कथा का वाचन किया जाएगा। कथा में प्रतिदिन नई-नई झांकियां, जीवन बदलने वाले प्रसंग, भक्ति, ज्ञान और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। अनेक धार्मिक प्रसंगों के साथ भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इसी को लेकर मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन ‘पप्पू भैया’ ने बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं के संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया।

इस अवसर पर श्री गणेश महिला मंडल, श्री महाकाल महिला मंडल, गुरुजी से जुड़े सुखराम कातिजा, लालू भाई पाटीदार, शंकर भाई, डॉ. प्रवीण हमड, टाट वाले बाबा, राजेश जैन ‘रिंकू भैया’, बहादुर हाड़ा, दिनेश बैरागी, आनंदीलाल पडियार, वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गिरधाणी, प्रकाश भंडारी, सलीम शेरानी, पंकज बड़ोला, रहीम शेरानी, फारूक शेरानी, जितेंद्र नागर, संदीप खत्री, चीनू दीवाना, मुकेश सोलंकी, रोहित झामर, अमित भंडारी, जाकिर शेख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article