‘न्यू इंडिया टाइम्स’ की ख़बर का बड़ा असर: जमुईं पुल पर जलभराव से राहत के लिए काम शुरू | New India TimesOplus_131072

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

‘न्यू इंडिया टाइम्स’ की ख़बर का बड़ा असर: जमुईं पुल पर जलभराव से राहत के लिए काम शुरू | New India Times

जमुईं पुल पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। ‘न्यू इंडिया टाइम्स’ द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान के लिए कार्य शुरू कर दिया है।
पुल के नीचे जमा पानी के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग सक्रिय हुआ और मौके पर सुधार कार्य शुरू कराया गया।
वर्तमान में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुल के नीचे भारी मात्रा में गिट्टी डाली जा रही है। यह कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जिससे जल्द ही पानी की निकासी सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
‘न्यू इंडिया टाइम्स’ ने स्पष्ट किया है कि वह जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा और इस कार्य की प्रगति पर नजर बनाए रखेगा, ताकि समाधान केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article