IPS मीट के दूसरे दिन संभाला रिजॉर्ट में अधिकारियों एवं परिवारजनों के लिए पिकनिक व मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

IPS मीट के दूसरे दिन संभाला रिजॉर्ट में अधिकारियों एवं परिवारजनों के लिए पिकनिक व मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित | New India Times

भारतीय पुलिस सेवा संघ के समागम के द्वितीय दिवस, आज प्रातः सभी आईपीएस अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए संभाला रिजॉर्ट में पिकनिक, खेलकूद एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को रेंडम तरीके से ब्लू, रेड, ग्रीन एवं येलो टीमों में विभाजित कर विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

IPS मीट के दूसरे दिन संभाला रिजॉर्ट में अधिकारियों एवं परिवारजनों के लिए पिकनिक व मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित | New India Times

आयोजित स्पर्धाओं में रस्साकशी, हुला हूप, फन अंताक्षरी तथा बलून गेम शामिल रहे, जिनमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही बच्चों के लिए भी अलग से विभिन्न खेल एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और समागम को यादगार बनाया।

IPS मीट के दूसरे दिन संभाला रिजॉर्ट में अधिकारियों एवं परिवारजनों के लिए पिकनिक व मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित | New India Times

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों को सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) का डेमो एवं प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी आईपीएस अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों ने सामूहिक रूप से लंच किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.