जामई क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जामई क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त | New India Times

कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायण के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आबकारी वृत्त जामई के वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल के नेतृत्व में आबकारी विभाग के संयुक्त दल द्वारा जामई क्षेत्र के होटल-ढाबों एवं इकलहरा टोल प्लाजा के समीप स्थित ढाबों पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान जग्गा ढाबा, अप्पू ढाबा, अंबिका रेस्टोरेंट एवं होटल भोजनालय से लगभग 9 बल्क लीटर तथा टोल प्लाजा स्थित टोल हवेली ढाबा एवं चंदू ढाबा से लगभग 3 बल्क लीटर अवैध देसी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस प्रकार कुल 12 बल्क लीटर शराब जब्त की गई।

उक्त मामले में कुल 4 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 36 के तहत दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री कैलाश चंद्र चौहान, जामई वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल एवं आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.