मौलाना आजाद विचार मंच यवतमाल की ओर से वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता का हुआ सत्कार | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​मौलाना आजाद विचार मंच यवतमाल की ओर से वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता का हुआ सत्कार | New India Timesमौलाना आजाद विचार मंच की ओरसे वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता मनिष श्रीगीरीवार का सत्कार कीया गया है। उनकी नियुक्ति यहां के वसंतराव नाईक वैद्यकीय महाविद्यालय और अस्पताल में जब से हुई है तबसे यहां की सफाई और व्यवस्थापन में काफी सुधार आया है।  इसकी सराहना यहां आने वाले लोग भी करते है।

अस्पताल की सफाई के साथ ही वह दवाई वितरण की ओर भी विशेष ध्यान देते हैं। महाविद्यालय क्षेत्र में सफाई और अनुशासन बना रहे इसका वे पुरा ध्यान रखते हैं। उनके इस कार्य को देखते हुए मौलाना आजाद विचार मंच यवतमाल की ओर से उनको पुष्प गुच्छ देकर उनको सम्मानित किया गया।  इस मौके पर आरएमओ डॉ.चेतन, डॉ. हर्शल, मौलाना आजाद विचार मंच यवतमाल के जिलाध्यक्ष अमन निर्बान, शहराध्यक्ष जाकिर शेख, जिला उपाध्यक्ष युनुस शेख, जिला उपाध्यक्ष कुणाल आठवले, जिला सचिव अक्रम मवाल, सैय्यद फारूक, जुनेद शेख, रिजवान शाह, शब्बीर शेख, उस्मान शहा, एजाजुद्दीन काजी, शारीक खान, साबिर खान के साथ ही विचार मंच के  कार्यकर्ता व पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.