असिफ़ रफी बने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष  | New India Times

 हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; ​असिफ़ रफी बने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष  | New India Timesअभी हाल में ही संपन्न हुए निकाय चुनाव में पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों को पदमुक्त कर दिया गया था व उनके स्थान पर नई टीम का गठन किया गया। लहरपुर बसैहिया टोला निवासी आसिफ रफी पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद रफी को लहरपुर का नगर अध्यक्ष चुना गया है।

 समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष आसिफ़ रफी ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका इमानदारी पूर्ण निर्वाहन करूंगा व पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

इनके मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव ने इनका पार्टी के प्रति रुझान व सक्रीयता को देखते हुए इनका मनोनयन किया व एक सफ्ताह के भीतर नगर की कार्यकारिणी बनाकर कार्यालय सीतापुर में प्रेषित करने को भी कहा।

इस मौके पर लहरपुर के पूर्व विधायक अनिल वर्मा ,पूर्व प्रभारी ज़हीर अब्बास, पार्टी के छात्र सभा के जिला सचिव शोभित मिश्रा, सुनील दत्त मेमोरियल संस्थान के मंडल अध्यक्ष वज़ाहत गौरी,डॉक्टर शददन खान,इरफान मंत्री, मोहम्मद अकरम, रिज़वान गौरी, हाजी फरीद, अली ज़फर, चुन्नन खान, महेश दिछित, हरिओम मिश्रा ,पच्चू गौरी, हाजी जावेद, हाजी ज़हीर राईन आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article