ग्वालियर में सीवर और बदहाल सड़कों के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

New India Times

ग्वालियर विधानसभा में कई दिनों से जारी सीवर भराव, टूटी-फूटी सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों के विरोध में आज कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में कांच गेट से पतली हनुमान तक पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेसजन और स्थानीय निवासी शामिल हुए। समस्या के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस ने अपर कलेक्टर प्रदीप तोमर को ज्ञापन सौंपा।

ग्वालियर में सीवर और बदहाल सड़कों के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ज्ञापन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ग्वालियर विधानसभा की हालत बदतर हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों से कई क्षेत्रों में घरों के अंदर तक सीवर भर रहा है, सड़कों पर चैंबर उफन रहे हैं और लोग भारी गंदगी में रहने को मजबूर हैं। इसके कारण बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

सुनील शर्मा ने क्षेत्रीय मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस सीवर और गंदे पानी की समस्या पर धरना देकर मंत्री जी ने कुर्सी पाई, आज वही समस्या उनके ही क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकराल रूप ले चुकी है। उन्होंने निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

सुरेंद्र यादव ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा, जहां कई मंत्री रहते हैं, वहां की बदहाल स्थिति भाजपा के विकास के दावों की पोल खोलती है। रोज बड़े-बड़े बैठकें होने के बावजूद शहर गड्ढों का शहर बन चुका है। उन्होंने घोषणा की कि कल दोपहर 1 बजे फ़ूल बाग पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदौरिया ने किया और आभार पार्षद किरण धर्मेंद्र वर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article