जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (DLBC) की सितंबर तिमाही बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले का क्रेडिट-डिपॉज़िट अनुपात (CD Ratio) 86.74% होने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया और इसे भारतीय रिजर्व बैंक के मानकों के अनुरूप और बेहतर करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक सहित सभी बैंकों को अपने CD Ratio में सुधार करने के लिए कहा गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों के जनधन खाते खोले जाएं तथा उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) से जोड़ा जाए। साथ ही सभी खातों में KYC और नामांकन (Nomination) को पूर्ण कराना अनिवार्य बताया, ताकि प्रत्येक नागरिक को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के तहत दावा न की गई संपत्तियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाकर पात्र नागरिकों को उनकी धनराशि सरलता से उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने सीएम युवा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) में पीछे चल रहे बैंकों को अपने-अपने लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) में लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, भारतीय रिज़र्व बैंक के LDO संदीप मिश्रा, DDM नाबार्ड प्रवेश कुमार गंगवार, परियोजना निदेशक अवधेश राम, उप कृषि निदेशक पी. के. मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक आर. आर. तिवारी, सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक रवि शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article