शाहजहांपुर में गौसवर्धन योजना की ई-लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी रूप से सम्पन्न | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसवर्धन योजना के लाभार्थियों के चयन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में वीडियोग्राफी के बीच सम्पन्न हुई।

इस योजना में कुल 16 महिला और 19 पुरुष आवेदक पात्र पाए गए थे, जिनमें से 14 महिला एवं 14 पुरुष का चयन पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से, आवेदकों की उपस्थिति में किया गया।

चयन प्रक्रिया में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (मुख्यालय) ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसवर्धन योजना के तहत ₹2,00,000 की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है, जिससे किसान गाय खरीदकर पालन कर सकें।

ई-लॉटरी चयन प्रक्रिया के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह उपाध्यक्ष के रूप में मौजूद रहीं। इसके अलावा जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी, सामान्य प्रबंधक दुग्ध संघ शाहजहांपुर, एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article