गोला गोकर्णनाथ में गौ ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला गोकर्णनाथ में गौ ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न | New India Times

श्री धर्मादा समिति, गौशाला के पावन प्रांगण में गौ ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को सम्मान माननीय डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय (राष्ट्रीय संगठन सचिव, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना) एवं नगर पालिकाध्यक्ष गोला गोकर्णनाथ श्री विजय शुक्ल ‘रिंकू’ जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

गोला गोकर्णनाथ में गौ ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न | New India Times

यह प्रतियोगिता गोला टूरिज्म संगठन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

इस प्रतियोगिता की सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें निर्णय केवल ज्ञान के आधार पर किया गया — आयु या वर्ग के आधार पर नहीं। साथ ही, प्रतिभाग पूर्णतः निःशुल्क रखा गया, जिससे यह आयोजन सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक बन गया।

प्रतियोगिता में —
प्रथम स्थान: काव्या शुक्ला (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज)
द्वितीय स्थान: स्वाती गुप्ता (सी.जी.एन. पी.जी. कॉलेज)
तृतीय स्थान: रुद्राक्ष शुक्ला (विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज)
चतुर्थ स्थान: शुभाषिनी त्रिवेदी (विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज)
पंचम स्थान: प्रांशु दीक्षित (गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) रहे।

प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सिद्धि शुक्ला (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज), वंश प्रताप सिंह (विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज), हिमांशु मिश्र (न्यू आइडियल कंपटीशन क्लासेज) एवं लक्ष्मी देवी (गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) शामिल रहे। गांधी स्मारक विद्यालय के विद्यार्थियों की अनुपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ दीक्षित ने उनके स्थान पर पुरस्कार ग्रहण किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, आयोजक एवं मंच द्वारा गोला टूरिज्म संगठन को उत्कृष्ट आयोजन हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान संगठन के अध्यक्ष इं. विनायक श्रीवास्तव, सचिव इं. मिलिंद शुक्ल, विशेष सदस्य अवनीश प्रजापति, गोला टूरिज्म क्रिएटर्स क्लब संयोजक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ‘वीनू’ एवं सदस्य विशेष दीक्षित को प्रदान किया गया।

समारोह में क्षेत्र के शिक्षकगण, पत्रकार, विद्यार्थी, गौसेवक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को गौ ज्ञान, भारतीय संस्कृति एवं युवा चेतना के संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article