नासिक में टाइम पास कर रही फडणवीस सरकार : महाराष्ट्र के कारण बिहार में हारेगी बीजेपी  | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नासिक में टाइम पास कर रही फडणवीस सरकार : महाराष्ट्र के कारण बिहार में हारेगी बीजेपी  | New India Times

प्रचंड बारिश ने महाराष्ट्र के 30 जिलों में 70 लाख एकड़ कृषि भुमि पर खड़ी फसलें तबाह कर दी है। मराठवाड़ा में किसानों का असंतोष देख Gen-Z की संभावना से खौफजदा मंत्री जनता के बीच से अचानक गायब हो गए हैं। 9 लाख 58 हजार करोड़ रुपए का कर्जदार बनाया गया महाराष्ट्र आर्थिक हैसियत गंवा चुका है। केंद्र सरकार से 50 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की दरकार है लेकिन प्रदेश का नेतृत्व कमजोर होने के कारण अब तक मोदी सरकार से फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है। विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए सरकारी तिज़ोरी से बिहार के हर एक वोटर के खातों में हज़ारों रुपया दिया जा रहा है।

नासिक में टाइम पास कर रही फडणवीस सरकार : महाराष्ट्र के कारण बिहार में हारेगी बीजेपी  | New India Times

इधर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उनके मंत्री अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए महीने में एक दो बार नासिक में उस कुंभ के लिए बैठके कर रहे है जो 2027 में होने वाला है। मंत्रियों के गृह नगरों मे पुलिस के आला अधिकारी हथियारबंद गिरोह की खुले आम कयादत कर रहे है। मामला जलगांव जिले के जामनेर से है एकता संगठन ने सरकार से शिकायते की है। सरकार की ओर से कार्रवाई के आसार कम है वही कोर्ट से उम्मीद बढ़ी है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में बिहार विधानसभा के लिए मतदान किया जा सकता है इसी प्रोग्राम से महाराष्ट्र निकाय चुनावो की तारीखों को मैच किया जाएगा।

नासिक में टाइम पास कर रही फडणवीस सरकार : महाराष्ट्र के कारण बिहार में हारेगी बीजेपी  | New India Times

महाराष्ट्र में किए गए वोट चोरी और वोट की खरीदारी का फॉर्मूला बीजेपी ने बिहार में लागू कर दिया है। राहुल गांधी ने बीजेपी के महाराष्ट्र पैटर्न को बिहार की जमीन पर उजागर कर दिया नतीजा यह हुआ कि बीजेपी ने RSS के प्रिय देवेन्द्र फडणवीस को बिहार चुनाव से दूर रखा। महाराष्ट्र की राजनीत में जो कुछ भी हो रहा है उसका सीधा असर बिहार के चुनाव मे नजर आने लगा है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी बिहार चुनाव हार रही है। इस बड़ी हार की वजह महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का कुशासन बताया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.